कुणाल घोष ने दी माकपा नेता कलतान को आवाज का नमूना देने की चुनौती

कोलकाता, 20 फरवरी (हि. स.)। तृणमूल नेता कुणाल घोष ने माकपा नेता कलतान दासगुप्ता को आवाज का नमूना देने की चुनौती दी है। उन्होंने गुरुवार को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल उक्त आशय का पोस्ट किया है।

अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि अगर हिम्मत है तो माकपा नेता कलतान दासगुप्ता अपनी आवाज का नमूना दें।

कुणाल घोष ने आगे लिखा कि आर.जी. कर मामले से जुड़े घोटाले के बीच, जूनियर डॉक्टरों के विरोध मार्च पर हमला करने और तृणमूल कांग्रेस सरकार को शर्मिंदा करने की साजिश रची गई थी। इससे संबंधित एक फोन ऑडियो क्लिप जारी की गई थी जिसमें माकपा नेता का आवाज सुना गया था।

बाद में माकपा नेता कलतान दासगुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया, बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। उनके खिलाफ पुलिस जांच कर रही है। उन्हें गवाही देनी चाहिए।

दूसरी ओर माकपा नेता कलतान दासगुप्ता ने तुरंत आवाज परीक्षण कराने पर सहमति जताई। पुलिस को बिना देरी किये नमूने एकत्र कर उनकी जांच करनी चाहिए। अगर यह उनकी आवाज़ नहीं है, तो फिर डरने की जरुरत नहीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गंगा

   

सम्बंधित खबर