सारण, 10 जून (हि.स.)। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में 11 जून को सैनिक कल्याण बोर्ड परिसर में एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। पूर्वाह्न 10:00 बजे से शुरू होने वाले इस शिविर का मुख्य विषय एनएएलएसए वीर परिवार सहायता योजना 2025 है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व सैनिकों, शहीद जवानों के आश्रितों और सैनिक परिवारों को उनके विधिक अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा निःशुल्क विधिक सहायता के प्रावधानों से अवगत कराना है। शिविर के संचालन के लिए विधि छात्रों और पारा विधिक स्वयंसेवकों को प्रतिनियुक्त किया गया है, जो मौके पर ही विधिक परामर्श देंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने संबंधित लाभुकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में भाग लेकर योजना का लाभ उठाएं।
---------------

