राजग सरकार के 12 साल पूरे होने पर सांसद-विधायक अपने क्षेत्र में चलाएंगे व्यापक जनसंपर्क अभियान
- DSS Admin
- Jun 09, 2026
नई दिल्ली, 09 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन वाली सरकार के 12 वर्ष आज पूरे हो गए हैं। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी सांसदों और विधायकों को अपने अपने क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
सूत्रों के मुताबिक इस अभियान को लेकर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी सांसदों की बैठक ली थी। इस बैठक में सांसदों को कई कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। इस अभियान के तहत भाजपा के सांसदों के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री आगामी दिनों में अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों और राज्यों में विभिन्न जनसंपर्क कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। नेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में चल रही या पूरी हो चुकी प्रमुख आधारभूत संरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) और विकास परियोजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे। इसके साथ सरकार की योजनाओं के बारे में घर घर जा कर बताएंगे। सूत्रों के अनुसार सभीसांसदोंकोसरकारके12सालकीउपलब्धियोंकीबुकलेटभेजीगईहै।इसबुकलेटमेंसरकारकीयोजनाओंकेविस्तृतजानकारीदीगईहै।इनसभीयोजनाओंकेबारेमेंसांसदजनसंपर्कअभियानकेतहतलोगोंकोबताएंगे।सांसदोंको25व्यक्तियोंसेदिनमेंजनसंपर्कसाधने का टारगेट भी दिया गया है। यह टास्क अगले सात दिनों तक पूरा करना है। इसके साथ ही बुधवार को नरेन्द्र मोदी सबसे अधिक दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने का रिकॉर्ड स्थापित कर लेंगे। इसके लिए
बुधवार को सारे मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को सेवा कार्य में जुटने के निर्देश दिये गए हैं। इस क्रम में सभी सांसद और विधायक अपने अपने इलाकों के मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थल जाएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बेहतर सेहत और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना और पूजा पाठ करेंगे।
---------------

