जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक, मंत्री ने की योजनाओं की समीक्षा

भागलपुर, 15 जून (हि.स.)। भागलपुर के समीक्षा भवन में सोमवार को जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सह भागलपुर जिले के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने की।

इस बैठक में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र भी मौजूद रहे।

बैठक में शामिल होने पहुंचे दोनों मंत्रियों का भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अंग वस्त्र और पौधा देकर स्वागत किया। बैठक में जिले के सभी विधायक, विभागीय पदाधिकारी, नगर निगम के महापौर, उपमहापौर और जिला परिषद अध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

करीब तीन घंटे तक चली बैठक में भागलपुर जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। मंत्री नीतीश मिश्रा ने अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और जनप्रतिनिधियों से भी क्षेत्र की समस्याओं एवं योजनाओं को लेकर फीडबैक लिया।

मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी और आज की बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा के लिए जल्द ही फिर से भागलपुर में बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

---------------

   

सम्बंधित खबर