पीएम मोदी राष्ट्र सेवा और समर्पण की भावना से कर रहे कार्य : अनिल कुमार
- DSS Admin
- Jun 15, 2026
मुरादाबाद, 15 जून (हि.स.)। भाजपा मुरादाबाद महानगर के तत्वावधान में विकास खंड भगतपुर टांडा में सोमवार को केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित 12 साल विश्वास के, विकास के जनकल्याण शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं मुरादाबाद के प्रभारी मंत्री अनिल कुमार ने किया। उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र सेवा और समर्पण की भावना से कार्य कर रहे है।
प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम में सभी को केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धि से अवगत कराया और लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास की चाभी आदि की वितरित की, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व नवजात बच्चों को अन्नप्राशन कराया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि बीते 12 वर्ष सेवा, सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की थीम पर नरेंद्र मोदी कार्य करते हुऎ पूरी दुनिया में भारत का डंका बजा दिया है। उन्होंने आगे कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में देश ने आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, रक्षा, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।
कार्यक्रम में प्रस्तावना भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने प्रस्तुत की व स्वागत भाषण भगतपुर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह ने किया।
अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने व संचालन महानगर महामंत्री विशाल त्यागी ने किया। आभार अभिव्यक्ति जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने किया। कार्यक्रम में रालोद जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजय भान सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह व मनीष सिंह, मंडल अध्यक्ष वीरपाल सिंह, मंडल प्रभारी श्याम बिहारी शर्मा, महानगर महामंत्री विशाल त्यागी, जिला महामंत्री नवीन चौधरी, डा केके मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा, दीपक चौधरी, गेत्रपाल सिंह तोमर, दिनेश सिसोदिया, भरत टंडन, निमित जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य छोटू बाबा, शिव ओम शर्मा, रोहित चौधरी, प्रशांत कुमार, लेखराज सैनी, जयप्रकाश सिंह, मुनीराम, मुंशी राम कश्यप, मुंडमाल कश्यप, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

