नाबालिग युवती संग मिला मुस्लिम युवक , गिरफ्तार

सुलतानपुर, 17 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जिला सुलतानपुर के कूरेभार कस्बे में एक किराए के मकान में नाबालिग हिंदू युवती के साथ एक मुस्लिम युवक मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक और युवती को हिरासत में ले लिया। यह मामला अंतरधार्मिक संबंधों से जुड़ा बताया जा रहा है।

हिंदू संगठन के पदाधिकारियों को इस संबंध में जानकारी मिली थी। उन्होंने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक शकील और नाबालिग युवती को हिरासत में ले लिया।

सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बुधवार को बताया का थाना कूरेभार क्षेत्र में इनायत नगर जनपद अयोध्या की एक नाबालिग लड़की और एक दूसरे समुदाय के लड़के के साथ रहने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना प्राप्त होते ही कूरेभार पुलिस टीम मौके पर पहुंची और साथ ही इनायत नगर पुलिस को सूचना दी गई। इनायत नगर पुलिस ने दोनों को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए थाना लाया। इस संबंध में मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

-------------

   

सम्बंधित खबर