अधिकारियों ने गांव जाकर ग्रामीणों के साथ की बैठक
रोहतक, 19 मई (हि.स.)। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा है कि जिला प्रशासन द्वारा जिला के गांव माडौदी को मॉडल गांव के रूप में चुना गया है। किसानों की आमदनी को बढ़ाने के लिए कृषि से संबंधित विभागों द्वारा किसानों को अन्य सहायक व्यवसाय अपनाने बारे जागरूक किया जा रहा है। जिला प्रशासन का उद्देश्य किसानों को सहायक धंधे अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि वे आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो सके।
मंगलवार को इस बारे में उद्यान विभाग द्वारा भी गांवों में किसान जागरूकता शिविर लगाकर किसानों को बागवानी फसलें अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। विभाग द्वारा अब तक ऐसे 18 जागरूकता शिविर लगाए जा चुके हैं। उद्यान विभाग द्वारा किसानों को बागवानी फसलें अपनाने के लिए निरंतर जागरूक किया जा रहा है। यह किसान जागरूकता शिविर निरंतर जारी रहेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों को बागवानी फसलें अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके और उनकी आय बढ़ाई जा सके।
किसानों को सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ जुलाई-अगस्त माह में नए बाग लगाने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा है कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान अब तक उद्यान विभाग द्वारा जिला के 18 गांवों में किसान जागरूकता शिविर आयोजित किए जा चुके हैं।
---------------

