महाकुंभ यात्रा के दौरान झारखंड में सड़क हादसा, बंगाल के छह श्रद्धालुओं की मौत

कोलकाता, 22 फरवरी (हि. स.) । झारखंड में महाकुंभ यात्रा के दौरान एक सड़क हादसे में पश्चिम बंगाल के छह लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया है कि पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए।

ममता बनर्जी ने शनिवार देर शाम ट्वीट कर कहा कि हमारे राज्य के छह लोगों की आज झारखंड में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई, जब वे महाकुंभ की यात्रा पर थे। उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैंने प्रशासन को निर्देश दिया है कि प्रभावित परिवारों को सहायता दी जाए, शवों को वापस लाने में मदद की जाए और घायलों को चिकित्सा व अन्य सहायता प्रदान की जाए।

यह हादसा कैसे हुआ और कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। प्रशासन राहत कार्य में जुटा हुआ है।

हिन्दुस्थान समाचार / ओम पराशर

   

सम्बंधित खबर