तहसील मंडल अधिकारी 30हजार रु लेते गिरफ्तार

मुंबई,20 मई ( हि. स.) । कोंकण संभाग में रायगढ़ जिले में पनवेल तहसील कार्यालय के प्रभागीय अधिकारी गोवर्धन नाना माने को रायगढ़ एंटी करप्शनब्यूरो की टीम ने 19मई 2026 की शाम लगभग 6बजकर 10 मिनट पर 30हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

ठाणे स्थित एंटी करप्शनब्यूरो के द्वारा आज बताया गया है कि शिकायतकर्ता एवं उनकी पत्नी के नाम पर मौजे पाड़ा पड़ी क्रमांक 74 ए प्र.प. क्र. 1330 की 4.22 गूंठे को सात बारह के लिए पंजीकरण करने हेतू पनवेल तहसील कार्यालय में प्रभागीय अधिकारी गोवर्धन नाना माने ने उनसे इस कार्य के लिए पचास हजार रुपए की मांग की थी।

इसके बारे मे शिकायतकर्ता ने विगत 16मई 2026को रायगढ़ एंटी करप्शनब्यूरो को अलीबाग स्थित कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी।रायगढ़ एंटी करप्शनब्यूरो ने इसके मामले में 18मई को की गई छान बीन से इसे सही पाया था।

इसी बीच 19मई 2026 को प्रभागीय अधिकारी गोवर्धन नाना माने आपसी सहमति से मांगी गई राशि पचास हजार रुपए से घटाकर तीस हजार रुपए लेने हेतू तैयार हो गए थे।कल 19मई 2026को पनवेल में पंचों के समक्ष पंच मुखी हनुमान के पड़ोस में शिव शंभू नाका पर शाम 6बजकर दस मिनट पर पनवेल तहसील कार्यालय के प्रभागीय अधिकारी गोवर्धन नाना माने शिकायतकर्ता से 30हजार रुपए की रिश्वत की राशि ले रहे थे, रायगढ़ एंटी करप्शनब्यूरो की टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए।यह कार्यवाही ठाणे एंटी करप्शनब्यूरो के पुलिस अधीक्षक शिवराज पाटील के मार्गदर्शन में रायगढ़ ब्यूरो को पुलिस उप अधीक्षक सरिता भोसले के नेतृत्व में विनोद जाधव तथा ,महेश पाटील के द्वारा की गई।

---------------

   

सम्बंधित खबर