मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मणिपुर के मुख्यमंत्री ने प्रबुद्ध नागरिकों से किया संवाद

इम्फाल, 15 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने राज्य के कई प्रबुद्ध नागरिकों के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की।

इस जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ने वाई राजेन, एल बिनो देवी तथा एल बेदापति देवी से भेंट की। इस दौरान भाजपा सिंगजामेई मंडल के अध्यक्ष एल शांतिकुमार शर्मा भी उनके साथ उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने मुलाकात के दौरान मोदी सरकार के पिछले 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी साझा की। उन्होंने सुशासन, समावेशी विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियां बताया।

खेमचंद सिंह ने कहा कि मणिपुर विकास और समृद्धि की इस यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा राज्य में जनहित और विकासोन्मुख कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखा जाएगा।

यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान का हिस्सा है।

---------------

   

सम्बंधित खबर