हिसार:पंजाबी कल्याण मंच सहित कई संस्थाओं ने शहीद मदनलाल ढींगड़ा को याद किया
- Admin Admin
- Feb 18, 2025

हिसार, 18 फरवरी (हि.स.)। अमर शहीद मदनलाल ढींगड़ा की जयंती के अवसर पर रेड
स्क्वेयर मार्केट स्थित शहीद चौक पर बने उनके प्रतिमा स्थल पर पंजाबी कल्याण मंच के
तत्वाधान में शहर की सामाजिक संस्थाओं व प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने उनकी प्रतिमा पर
माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। पंजाबी कल्याण मंच के प्रचार मंत्री मदनलाल पर पपनेजा ने मंगलवार को बताया
कि मंच संरक्षक वेद रावल ने अपने संबोधन में शहीद मदनलाल ढींगड़ा की जीवनी पर प्रकाश
डाला।
स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान की व्याख्या की। पतंजलि योग समिति व भारत
स्वाभिमान ट्रस्ट हरियाणा के प्रभारी ईश आर्य व जिला प्रभारी डॉक्टर मुकेश कुमार ने
भी पुष्प अर्पित किए। सामाजिक संस्थाओं मनोहर मोर्चा, अखिल भारतीय सेवा संघ सहित कई
अन्य संस्थाओं द्वारा भी पुष्पांजलि दी गई।
उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में जिला पतंजलि व्यापार प्रकोष्ठ के प्रभारी जीसी
नारंग, पूर्व मेयर गौतम सरदाना, भाजपा मेयर प्रत्याशी प्रवीण पोपली, हरीश धमीजा, इन्द्र
शर्मा, आरडी अरोड़ा, जगदीश नागपाल, एडवोकेट बलविंद्र सिंह, देसराज कंबोज, एमसी मनचंदा,
अमीरचंद ढींगड़ा, दीनानाथ तनेजा, संतलाल नंदवानी, बिशनलाल, राजकुमार सलूजा, भगवान दास
कक्कड़, अशोक गांधी, रवि भुटानी, संजय ठकराल, जितेंद्र भारती, सुभाष ढींगड़ा, भारत
मेहता, संजीव राजपाल आदि उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर