मानवाधिकार आयोग ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के कल्याण के लिए परामर्श 2.0 जारी किया

नई दिल्ली, 19 माई (हि.स.)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मंगलवार को ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मंत्रालयों और मुख्य सचिवों को परामर्श 2.0 जारी किया।

एनएचआरसी के अनुसार क्षेत्रीय संपर्कों और हितधारकों के साथ परामर्श के बाद जारी की गई सिफारिशें, आयोग की 2023 की सलाह के क्रम में हैं। आयोग लैंगिक समानता को बढ़ावा देने वाले सुधारों का आग्रह करता है। समावेशी जनगणना और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए कार्यस्थल सुधारों की सिफारिश करता है।

इसके अलावा सलाह में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, संपत्ति और कानूनी अधिकारों से संबंधित चिंताओं को उजागर किया गया। आयोग ने दो महीने के भीतर की गई कार्रवाई पर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

---------------

   

सम्बंधित खबर