नोएडा, 21 जून (हि.स.)। नाेएडा में थाना बिसरख क्षेत्र के अम्रपाली गोल्फ होम सोसाइटी में रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती ने 16वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि आम्रपाली गोल्फ होम सोसाइटी में रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती ने 16वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान हरेंद्र सिंह तोमर की बेटी तनिष्का तोमर के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि मौके पर परिजन मौजूद और पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।
-----------------
---------------

