न्यायाधीश जांच समिति ने लोकसभा अध्यक्ष को सौंपी अपनी रिपोर्ट
- DSS Admin
- May 18, 2026
नई दिल्ली, 18 मई (हि.स.)। न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से जुड़े आरोपों की जांच कर रही न्यायाधीश जांच समिति ने सोमवार को संसद भवन में लोक सभा के अध्यक्ष ओम बिरला को अपनी रिपोर्ट सौंपी।
लोकसभा सचिवालय के अनुसार न्यायाधीश (जांच) अधिनियम, 1968 के तहत वैधानिक आवश्यकताओं के अनुपालन में प्रस्तुत की गई। इस रिपोर्ट को यथासमय संसद के दोनों सदनों के पटल पर रखा जाएगा। इस समिति का गठन 12 अगस्त को लोक सभा अध्यक्ष ने किया था।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के घर से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई थी। इसके बाद उनका इलाहाबाद उच्च न्यायालय में स्थानांतरण कर दिया गया था। संसद में उनके खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया भी शुरु हुई थी। इसीे बीच 10 अप्रैल को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
---------------

