गुवाहाटी, 20 मई (हि.स.)। गुवाहाटी महानगर के जू-रोड इलाके में हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि जू-रोड के नर्सरी के समीप हुए एक सड़क हादसे में एक राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गुवाहाटी के नयनपुर निवासी प्रदीप कुमार सिंह के रूप में की गई है।
दुर्घटना के बाद मौके पर वाहन छोड़कर वाहन चालक घटनास्थल से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृत व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

