जोधपुर, 01 जुलाई (हि.स.)। राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने एवं आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों के दौरान किसानों एवं ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
पंचायत समिति सेखाला की ग्राम पंचायत बावड़ी में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान कृषि विभाग द्वारा जागरूक कृषक शिवलाल राम को जैविक गोवर्धन योजना के अंतर्गत 10 हजार रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत कर लाभान्वित किया गया। लाभार्थी ने योजना का लाभ मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार एवं कृषि विभाग का आभार व्यक्त किया। वहीं पंचायत समिति शेरगढ़ की ग्राम पंचायत देवराजगढ़ में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान पदमगढ़ निवासी प्रार्थी खेताराम ने एलटी लाइन के विद्युत पोल टूटने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही विद्युत विभाग के नोडल अधिकारी लेखराज मीणा एवं तकनीशियन मनीष ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा तत्काल नया विद्युत पोल स्थापित कर बिजली आपूर्ति सुचारु करवाई।
जन कल्याण शिविरों के अन्तर्गत ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का आयोजन 12 जून से 15 जुलाई तक प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों का समय प्रात: 9.30 बजे से सांय 6 बजे तक रहेगा।
जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि दो जुलाई को पंचायत समिति बालेसर की ग्राम पंचायत जुडिय़ा देवनगर में पंचायत समिति शेरगढ़ की ग्राम पंचायत पुंगलिया भोमसागर में तथा पंचायत समिति सेखाला की ग्राम पंचायत लवारन में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
साथ ही पंचायत समिति चामू की ग्राम पंचायत नाथड़ाउ में पंचायत समिति लूणी की ग्राम पंचायत नन्दवान में पंचायत समिति धवा की ग्राम पंचायत फींच में, पंचायत समिति बिलाड़ा की ग्राम पंचायत बरना में पंचायत समिति केरू की ग्राम पंचायत नारवा में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इसके अलावा पंचायत समिति मण्डोर की ग्राम पंचायत जाजीवाल खिचियान में, पंचायत समिति ओंसिया की ग्राम पंचायत पडिंत जी ढाणी, बरसालू कलां में पंचायत समिति तिंवरी की ग्राम पंचायत रामनगर (सिन्धियों की ढाणी) में पंचायत समिति बावड़ी की ग्राम पंचायत बिराई में, पंचायत समिति भोपालगढ़ की ग्राम पंचायत हिंगोली, सुरपुरा खुर्द में एवं पंचायत समिति पीपाड़ शहर की ग्राम खवासपुरा में ग्रामीण सेवा शिविर में आयोजन किया जाएगा।

