भैरमगढ़ में सीआरपीएफ, पुलिस व ग्रामीणों ने किया सामूहिक योग
- DSS Admin
- Jun 21, 2026
बीजापुर, 21 जून (हि.स.)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज रविवार सुबह भैरमगढ़ हाई स्कूल मैदान में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीआरपीएफ 199 बटालियन के जवान, भैरमगढ़ थाना के पुलिसकर्मी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने एक साथ योगासन और प्राणायाम कर स्वस्थ भारत का संदेश दिया।
भैरमगढ़ के इस इलाके में सुरक्षाबलों और ग्रामीणों का एक साथ योग करना अहम माना जा रहा है। इससे पुलिस-जनता के बीच भरोसा और सामंजस्य बढ़ता है। कार्यक्रम में योग के शारीरिक और मानसिक फायदों के बारे में भी बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि तनावपूर्ण ड्यूटी के बीच जवानों को फिट रखने और ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए योग जरूरी है। सामंजस्य एवं शांति के लिए योग की थीम पर यह आयोजन हुआ।
---------------

