ऑपरेशन आघात के तहत 74 लीटर अवैध शराब और दो दुपहिया जब्त, पांच आरोपित गिरफ्तार
- DSS Admin
- Jun 23, 2026
रायगढ़, 23 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध दो स्थानों पर दबिश देकर कुल 35 लीटर महुआ शराब जब्त की है। दोनों आरोपितों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, ग्राम मिलूपारा के सीतापुर बस्ती में संजय भगत द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के लिए रखी गई है। सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा देहात पेट्रोलिंग टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम के पहुंचने पर शराब पीने वाले कुछ लोग पुलिस को देखकर भाग गए। मौके पर संजय भगत निवासी कंचन टोली बलरामपुर ने शराब बिक्री करना स्वीकार किया। आरोपित के कब्जे से आंगनबाड़ी के पास रखी 12 नग दो-दो लीटर क्षमता की स्प्राइट बोतलों एवं एक प्लास्टिक बोतल में कुल 25 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब तथा शराब बिक्री की रकम 200 रुपये बरामद कर जब्त की गई।
इसी क्रम में पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए अनुसार, दिलीप खलखो के मकान में दबिश दी। यहां भी शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गए। मौके पर दिलीप खलखो निवासी बालकपोड़ी ने महुआ शराब बिक्री करना स्वीकार किया। आरोपित के कब्जे से दो लीटर क्षमता की प्लास्टिक बोतलों में भरी कुल 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद कर जब्त की गई।
दोनों आरोपितों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें आज मंगलवार को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में कार्रवाई में एएसआई सुरूतिलाल सिदार, प्रधान आरक्षक पिताम्बर पटेल, आरक्षक पुष्पेंद्र सिदार, पुरुषोत्तम सिदार एवं रंजीत भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

