पांडुलिपि सर्वेक्षण एवं डिजिटलीकरण अभियान के अंतिम दिन 24 पांडुलिपियां हुईं डिजिटाइज्ड

अररिया 15 जून(हि.स.)।

जिले में ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में चलाए जा रहे पांडुलिपि सर्वेक्षण एवं डिजिटलीकरण अभियान के तहत अंतिम दिन सोमवार को 24 हस्तलिखित पांडुलिपियों को ज्ञान भारतम ऐप पर अपलोड किया गया। जानकारी जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सान्याल कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि प्राप्त पांडुलिपियों का संग्रहक फारबिसगंज के क्रांति कुंवर, फारबिसगंज से प्राप्त हुई हैं। ये पांडुलिपियां संस्कृत भाषा में लिखी गई हैं और ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत पूर्व में 176 पांडुलिपियों का सर्वेक्षण किया जा चुका है। इनमें वे हस्तलिखित पांडुलिपियां शामिल हैं,जो 75 वर्ष या उससे अधिक पुरानी हैं तथा ऐतिहासिक, साहित्यिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखती हैं।

   

सम्बंधित खबर