मुख्यमंत्री ने की असम में सद्भावना और समृद्धि की कृष्णगुरु से कामना
- Admin Admin
- Jun 03, 2025

गुवाहाटी, 3 जून (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को आध्यात्मिक विचार, शांति और सद्भावना के संदेश से समाज को आलोकित करने वाले परमगुरु कृष्णगुरु ईश्वर को प्रणाम् अर्पित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा, “कृष्ण भक्ति की अमिय (अमृतमयी) धारा से हमें मोहित कर, एक शक्तिशाली और सर्वांगसुंदर समाज के निर्माण की प्रेरणा देने वाले परमगुरु कृष्णगुरु ईश्वर का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लेकर आए — यही कामना करता हूं।”
उन्होंने यह संदेश कृष्णगुरु सेवाश्रम से जुड़े एक आध्यात्मिक अवसर पर साझा किया, जो असम के लाखों श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश