आगरमालवाः गुमशुदा नाबालिक बालिका को पुलिस ने किया दस्तयाब

आगरमालवा, 17 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश में संचालित “मुस्कान अभियान” के अंतर्गत आगरमालवा जिले की बड़ौद पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र एवं त्वरित पुलिस कार्रवाई से एक नाबालिक गुमशुदा बालिका को पाँच घंटे में उज्जैन से सकुशल दस्तयाब करने में सफलता हांसिल की है।

पुलिस के अनुसार, जिले के बड़ौद पुलिस थानान्तर्गत एक एक नाबालिग बालिका की बुधवार को घर से बिना बताए चले जाने संबंधी सूचना प्राप्त हुई। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना बड़ौद पर तत्काल प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रूप सिंह बैस के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

गठित पुलिस टीम द्वारा किए गए प्रयासों एवं प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप नाबालिग बालिका के उज्जैन शहर स्थित विनायक कॉलोनी क्षेत्र में अपने रिश्तेदारों के यहां होने की जानकारी प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर अभिरक्षा में लिया गया। आवश्यक पूछताछ एवं वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

   

सम्बंधित खबर