रेलवे ने शुरू किया पर्यावरण और स्वच्छता अभियान
- Neha Gupta
- May 27, 2025


जम्मू, 27 मई । जम्मू मंडल उत्तर रेलवे ने गुरुवार को जम्मू स्टेशन पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक विशेष अभियान की शुरूआत की, यह अभियान 5 जून तक चलेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों और आम जनता को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। रेलवे अधिकारियों ने स्टेशन पर यात्रियों को कचरा प्रबंधन के महत्व के बारे में जानकारी दी। अभियान के तहत रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें स्थानीय लोग और गैर-सरकारी संगठन भी शामिल होंगे। अधिकारियों ने पाॅलिथीन के उपयोग को कम करने पर जार दिया और यात्रियों से पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने की अपली की। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का मुख्य कारण प्रकृति के साथ छेड़छाड़ है।
यदि समय रहते पर्यावरण संरक्षण के लिए कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में जीवन संकट में पड़ सकता है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से पौधारोपण करने और पेड़ों की देखभाल की जिम्मेदारी लेने का अह्वान किया। अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी संस्था का दायित्व नहीं है, बल्कि इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। पौधारोपण के साथ साथ जल और वायु प्रदूषण को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। अधिकारियों ने सुझाव दिया कि छोटे छोटे बदलाव, जैसे पाॅलिथीन का उपयो बंद करना और ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण में बड़ा योगदान दे सकता है। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक सतिंदर सिंह, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता आदि रेलवे कर्मचारी मौजूद थे।