रियासी में आगजनी की घटना, 7 दुकानें और कुछ गाड़ियां जलीं
- DSS Admin
- Jun 15, 2026
रियासी, 15 जून (हि.स.)। जम्मू के रियासी में आगजनी की एक घटना सामने आई है। इस घटना में 7 दुकानें और कुछ गाड़ियों के जलने की सूचना मिली है।
जानकारी के अनुसार देर रात रियासी के महेर के गांव पगीहल्ला में भयानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि इस घटना में 7 दुकानें और कुछ गाड़ियां जल गईं।
जानकारी के अनुसार जिन दुकानदारों की दुकानें जली हैं उनमें गुलाम नबी पुत्र गुलाम कादर, निवासी गांव पगीहल्ला, मुजफ्फर अहमद अमीन पुत्र गुलाम मोहम्मद, मकसूद अहमद पुत्र अली मोहम्मद, अहमद अमीन पुत्र महमूद शेख, अब्दुल रशीद पुत्र अब्दुल सत्तार, निवासी गुलाबगढ़, मोहम्मद नसीम पुत्र मोहम्मद कादूद निवासी पगीहल्ला, नासिर हुसैन पुत्र रोशन दीन, निवासी गुलाबगढ़ शामिल हैं।
इस आगजनी की घटना में जलने वाली गाड़ियों में सूमो जेके20/0820, स्विफ्ट कार जेके20ए 9709, मोटरसाइकिल जेके 02एस 6349, मोटरसाइकिल जेके 02बी 2426 शामिल हैं।
अभी तक आग लगने का कारणों पता नहीं चल पाया है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

