संभल में ऑनर किलिंग : बहन की हत्या करने वाला आरोपित भाई 48 घंटे में गिरफ्तार
- DSS Admin
- Jun 15, 2026
संभल, 15 जून (हि.स.)। उत्त्तर प्रदेश के जनपद संभल की गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में ऑनर किलिंग मामले में युवती की हत्या के आराेपित भाई काे 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार युवती के कथित अवैध संबंधों का विरोध करने के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपित भाई सनी माेहम्मद के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया गया है।
पुलिस के मुताबिक 12 जून को ग्राम सैन्जना मुस्लिम निवासी मुस्कान (20 वर्ष) की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतका की मां की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मुस्कान का अपनी मौसी के बेटे हशमत से प्रेम प्रसंग था और वह उससे निकाह करना चाहती थी। परिवार में इस संबंध को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोपित भाई इस रिश्ते का लगातार विरोध कर रहा था। पुलिस के अनुसार घटना से एक दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। 11 जून की रात नाराज भाई ने योजनाबद्ध तरीके से घर में रखे तमंचे से सो रही बहन के सिर में गोली मार दी और फरार हो गया। पुलिस ने 14 जून को आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि एक ऑनर किलिंग का केस है । पुलिस को रिपोर्ट हुआ कि गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सैजना मुस्लिम में एक युवती की गोलीमार कर हत्या कर दी गई है । पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक युवती का अपने मौसेरे भाई से प्रेम प्रसंग था जिसका मृतका का भाई विरोध करता था घटना से एक दिन पहले भी दोनों भाई बहन के बीच विवाद हुआ था । इसके बाद मृतका के भाई सनी मोहम्मद ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी और अवैध तमंचे और कारतूसों को कब्रिस्तान में छुपा कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया गय है।----------------

