प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर पनकी धाम में विधायक सुरेंद्र मैथानी ने की विशेष पूजा-अर्चना
- DSS Admin
- Jun 10, 2026
कानपुर, 10 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बतौर प्रधानमंत्री 12 वर्ष पूर्ण होने पर पनकी धाम स्थित हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती का आयोजन बुधवार को किया गया। गोविंद नगर के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने प्रधानमंत्री की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र की निरंतर प्रगति की कामना करते हुए हनुमान जी के चरणों में प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 12 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन और समर्पण का प्रतीक रहा है। देश ने इस दौरान विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी आजाद भारत के इतिहास में लगातार 12 वर्ष तक सेवा देने वाले पहले निर्वाचित प्रधानमंत्री बने हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 4,399 दिनों के कालखंड में गरीबों, वंचितों और शोषित वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है और देश सांस्कृतिक, आर्थिक तथा रणनीतिक दृष्टि से लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने बाबा बजरंगबली से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री को स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन प्रदान करें ताकि उनका मार्गदर्शन देश को आगे भी मिलता रहे।
इस दौरान विधायक सुरेंद्र मैथानी के नेतृत्व में पनकी धाम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। उन्होंने महाआरती और प्रार्थना सभा का आयोजन किया।कार्यक्रम में ललित उपाध्याय, विजय पटेल, दीपक शुक्ला, मकसूदन, संजय बाजपेई, सत्येंद्र नाथ पांडेय, राजा पंडित, अरुण दुबे, जीतू बाजपेई, राघवेंद्र दुबे, किरण तिवारी, पार्षद आरती त्रिपाठी, सुलेखा, जया श्रीवास्तव, शालिनी कटियार सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।-----------

