जींद : खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने 16 किलो देसी घी किया सीज

सैंपलिंग कार्रवाई करते हुए अधिकारी।


जींद, 17 जून । खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने जुलाना में आठ खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। इसके अलावा मालवी रोड पर एक किरयाणा की दुकान में 16 लीटर देशी घी खराब अवस्था में मिला। उस घी का सैंपल लेकर 16 किलोग्राम घी को सीज कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम जुलाना के मालवी रोड पर पहुंची। यहां पर एक मिठाई की दुकान से पनीर व देशी घी का सैंपल ले जांच के लिए लैबोरेटरी भेजा गया। इसके बाद टीम मालवी रोड पर ही एक किरयाणा की दुकान पर पहुंची। यहां जांच करने पर दुकान में रखा देशी घी खराब हालत में मिला। जोकि डिब्बों में बंद था। जब इसका माप तोल किया गया तो यह 16 लीटर मिला। इस घी का सैंपल लेकर इसे सीज कर दिया गया। टीम ने जुलाना में चल रही एक डेयरी से घी से व मिक्सड दूध के भी सैंपल लिए हैं। वहीं जुलाना में ही एक डेयरी से पनीर व भैंस के दूध का सैंपल लिया गया। जुलाना अनाजमंडी के पास एक किराना की दुकान से सरसों के तेल का सैंपल लिया गया। विभाग की टीम ने कुल आठ सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी डा. योगेश कादियान ने बताया कि टीम ने जुलाना क्षेत्र में किरयाणा की दुकान व डेयरी से विभिन्न खाद्य पदार्थों के आठ सैंपल लिए हैं। वहीं 16 लीटर देशी घी को सीज किया है।

---------------

   

सम्बंधित खबर