लूटपाट के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली, 2 मई (हि.स.)। उत्तर पूर्वी जिले के शास्त्री पार्क थाना पुलिस ने लूटपाट के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित की पहचान शास्त्री पार्क निवासी मोहम्मद इरशाद के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने इरशाद की निशानदेही पर उसके दो अन्य साथी उज्जवल और सोनू को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने पकड़े गए सोनू के कब्जे से पीड़ित का लूटा हुआ फोन बरामद किया। फिलहाल पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। उत्तर पूर्वी जिले के डीसीपी हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया कि 28 अप्रैल की शाम शास्त्री पार्कथानापुलिस को लूटपाट की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम शास्त्री पार्क स्थित मछली मार्किट पहुंचे। घटनास्थल पर पीड़ित सुनील कनोजिया बदहवास हालत में मिले। पूछने पर उसने बतलाया की तीन लड़के मार पीट करने के बाद उसका मोबाइल फ़ोन लूट कर ले गए हैं|

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए व्यक्ति के बताये हुए रस्ते पर आगे बढे तो एक कुछ दूर एक लड़का जाता हुआ दिखा। जिसका पीछा करके टीम ने उसे काबू किया। तब तक पीड़ित व्यक्ति भी उनके पास पहुंच गया और शिनाख्त करते हुए बताया की इसी लड़के ने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर लूट की है| पकडे गए लड़के की पहचान मोहम्मद इरशाद के रूप हुई है। डीसीपी के अनुसार इरशाद से पूछताछ के बाद उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार अश्वनी

   

सम्बंधित खबर