सिलीगुड़ी में प्रेमी पर चाकू से हमला, प्रेमिका गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,13 दिसंबर (हि.स)। नशे के लिए पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में प्रेमिका द्वारा प्रेमी पर चाकू से हमला करने का मामला शनिवार को सामने आया है। घटना प्रधान नगर थाना क्षेत्र के देवीडांगा इलाके की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपित महिला प्रतिमा गुरुंग ने कथित तौर पर नशे के लिए पैसे मांगने और मारपीट से तंग आकर अपने प्रेमी मनोज श्रीवास्तव पर किचन में रखे चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही प्रधान नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मनोज को इलाज के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपित महिला प्रतिमा गुरुंग को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन मनोज की नशे की लत के कारण रिश्ते में तनाव बढ़ गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घायल के स्वस्थ होने के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

   

सम्बंधित खबर