एसएसबी और नेपाल एपीएफ की सिकटी इलाके में संयुक्त गश्ती, नो मैंस लैंड पीलर का किया गया अवलोकन
- DSS Admin
- Jun 11, 2026
अररिया 11 जून(हि.स.)। जिले के सिकटी प्रखंड क्षेत्र से लगने वाले खुली भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवानों ने नेपाल एपीएफ के साथ गुरुवार को संयुक्त गश्ती की।
एसएसबी 52 वीं बटालियन की जी कंपनी आमबाड़ी की बाहरी सीमा चौकी कुचहा के एएसआई प्रसन्न कुमार मंडल और नेपाल एपीएफ के एएसआइ दीपक रावत की टीम ने संयुक्त गश्ती कर नो मेंस लैेंड पर स्थित पिलरों का अवलोकन किया।
यह अभियान भारत-नेपाल सीमा के स्तंभ संख्या 154 से 156 के समीप चलाया गया। इंडो-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 52 वीं वाहिनी आमबाड़ी अंतर्गत आमबाड़ी से कुचहा तक जवानों ने नेपाल एपीएफ के जवानों के साथ मिलकर सीमा पर संयुक्त गश्ती किया।
इस संबंध में एसएसबी अधिकारियों ने बताया नेपाल की खुली सीमा के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने के लेकर आपसी सहमति के तहत दोनों देशों की सरहद की सुरक्षा में लगे एजेंसी के द्वारा संयुक्त गश्ती की जा रही है।

