एसएसबी ने 240 नग कोडबिक्स कफ सिरप के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
- DSS Admin
- May 19, 2026

सुपौल, 19 मई (हि.स.)। एसएसबी ने 240 नग कोडबिक्स कफ सिरप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते हुए गौरव सिंह, कमांडेंट 45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बीरपुर ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि सीमा चौकी रिफ्यूजी कॉलोनी के कार्यक्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी होने की संभावना है। प्राप्त सूचना के आधार पर सीमा चौकी रिफ्यूजी कॉलोनी द्वारा एक संयुक्त गश्ती दल का गठन किया गया।
गश्ती दल सीमा चौकी रिफ्यूजी कॉलोनी से रवाना होकर संदिग्ध क्षेत्र में पहुंचा तथा छुपावदार स्थान पर ले-आउट किया गया। कुछ समय पश्चात एक संदिग्ध व्यक्ति भारत से नेपाल की ओर जाते हुए दिखाई दिया। सुरक्षा दल द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त व्यक्ति की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।
पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अजाज मोहम्मद, ग्राम – तिनखम्बा, जिला – अररिया, बिहार बताया। तलाशी लेने पर उक्त व्यक्ति के पास से 240 नग कोडबिक्स कफ सिरप बरामद किया गया। तत्पश्चात गिरफ्तार व्यक्ति को बरामद कोडबिक्स कफ सिरप के साथ आगे की कानूनी कार्यवाही कर थाना बसमतिया जिला अररिया को सुपुर्द किया गया।
इस अभियान में सशस्त्र सीमा बल के सहायक उप निरीक्षक संतोष कुमार यादव सहित अन्य बलकर्मी उपस्थित रहे।
45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु लगातार सतर्कता एवं विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

