
प्रधानमंत्री ने कुशल नेतृत्व में देश को नई दिशा प्रदान की
हिसार, 13 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट नेहा
धवन ने कहा है कि प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी ने 11वां साल पूरे कर लिए हैं।
उनके नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी व कल्याणकारी योजनाएं लागू करके
देश को नई दिशा दी है।
नेहा धवन ने शुक्रवार काे कहा कि इस मौके पर केन्द्र सरकार के 11 कड़े और बड़े फैसलों की
बात करना जरूरी है, जिनके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था कि लिए जा सकते हैं। फैसले
जो मील का पत्थर बने, इन 11 वर्षों की यात्रा में कई पड़ाव आए मत, बहुमत, अल्पमत, सर्वमत
का सियासी गुणा भाग भी हुआ, पर इन बदलती परिस्थितियों में भी नरेंद्र मोदी का फैसले
लेने का अंदाज नहीं बदला। भारत को आत्मनिर्भर बनाने का फैसला, मेक इन इंडिया मोदी के
लिए केवल एक नारा नहीं था।
नेहा धवन ने कहा कि भारत के लिए लोकल से वोकल का सफर तय करना अंतरराष्ट्रीय
स्तर पर अपनी साख बनाना था। ऑपरेशन सिंदूर हमेशा आत्मनिर्भर भारत की गवाही देता रहेगा।
आज दुनिया भारत के डिफेंस इकोसिस्टम की चर्चा कर रही है। हमारी सेनाओं का मेक इन इंडिया
पर भरोसा है। इस साल के बजट में हमने मिशन मैन्युफैक्चरिंग की घोषणा की है। इस मिशन
के तहत सरकार मैन्युफैक्चरिंग को नई उड़ान देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि
वर्ष 2004 में जो हाईवे 65 हजार 500 किलोमीटर थे वो 2014 में 91 हजार 287 किलोमीटर
हुए और अब 2024 तक 1 लाख 46 हजार 145 किलोमीटर तक उनका विस्तार हो चुका है। वर्ष
2014 में 74 एयरपोर्ट थे, 2024 तक 157 एयरपोर्ट हो चुके हैं। हिसार महाराजा अग्रसेन
हवाई अड्डा इसका सबूत है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर