हिसार : जमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मान देकर कांग्रेस नेतृत्व कर रहा संगठन को मजबूत : बृजलाल बहबलपुरिया
- Vijesh Sharma
- Jun 20, 2026

बरवाला ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर सरवन सिंह का कांग्रेस भवन में स्वागत
हिसार, 20 जून । कांग्रेस भवन हिसार में नवनियुक्त बरवाला ग्रामीण ब्लॉक
कांग्रेस अध्यक्ष सरवन सिंह का जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया एवं
एआईसीसी सदस्य राजेश सांदलाना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं
सम्मान किया। इस अवसर पर उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं
दी गईं।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी
की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो वर्षों से बिना किसी स्वार्थ के
संगठन और जनसेवा के लिए कार्य करते हैं। कांग्रेस नेतृत्व द्वारा ऐसे कर्मठ और जुझारू
कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपना इस बात का प्रमाण है कि
पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान और संगठन की मजबूती के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने
कहा कि सरवन सिंह लंबे समय से कांग्रेस विचारधारा को मजबूती देने का कार्य कर रहे हैं
और उनकी नियुक्ति से बरवाला रूरल क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी।

