सुपौल में गला रेतकर युवती की हत्या, स्कूल की छत पर मिला शव

Death

सुपौल, 19 मई (हि.स.)। सुपौल में एक युवती की गला रेतकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। युवती का शव गांव के ही एक सरकारी स्कूल की छत पर मिला है। मृतका गांव के ही 19 वर्षीय वंदना कुमारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सरथ आर एस, त्रिवेणीगंज के एसडीपीओ विभाष कुमार सहित राजेश्वरी थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। घटना राजेश्वरी थाना क्षेत्र के चरनै वार्ड 4 का है।

परिजन ने बताया कि रात तक़रीबन साढ़े बारह बजे घर के नजदीक में स्थित स्कूल से चिल्लाने की आवाज आई, आवाज वंदना की थी, जिसके बाद परिजन घर में वंदना को खोजने लगे लेकिन वंदना घर में नहीं थी। परिजन उसकी तलाश में स्कूल गए और खोजने लगे, बताया जा रहा है की स्कूल की छत पर वंदना की गला रेता हुआ लाश मिला । घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में गांव के लोग जुट गए और सूुचना स्थानीय राजेश्वरी थाना की पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच में जुटी है।

मंगलवार अहले सुबह सुपौल एसपी सरथ आर एस, त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विभाष कुमार भी घटना स्थल पर पहुँचे और घटना की जांच की। 19 वर्षीय वंदना की हत्या किसने और क्यों की है यह जांच की जा रही है, फिलहाल इस मामले में मृतका के परिजन कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक सरथ आर एस ने बताया कि घटना घटी है। शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। इस घटना से सनसनी फैल गई है।

   

सम्बंधित खबर