पंचायत समिति भोरंज के नवनिर्वाचित सदस्यों को दिलाई शपथ
- DSS Admin
- Jun 08, 2026
हमीरपुर, 08 जून (हि.स.)। पंचायत समिति भोरंज के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को यहां मिनी सचिवालय में आयोजित किया गया।
एसडीएम शशिपाल शर्मा ने पंचायत समिति के सभी 22 नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
---------------

