हिन्दू समाज पार्टी ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
- DSS Admin
- May 19, 2026
फर्रुखाबाद, 19 मई (हि.स.)। आवास विकास लोहिया मूर्ति तिराहा पर लोहिया मूर्ति के पास मंगलवार की शाम को हिंदू समाज पार्टी के नगर अध्यक्ष अनमोल सनातनी के नेतृत्व में डायमंड होटल चौराहा पर एकत्रित हुए हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री स्टालिन का पुतला लेकर लोहिया मूर्ति तक जुलूस निकाला। लोहिया मूर्ति के पास जमकर जूते बरसाए। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। इसके बाद पुतले में आग लगा दी और सनातन धर्म जिंदाबाद के नारे लगाए।
हिंदू समाज पार्टी के नगर अध्यक्ष अनमोल सनातनी ने बताया बीते दिनों वहां के पूर्व मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कहा था लोगों को बांटने वाले सनातन धर्म को हम समूल रूप से समाप्त करेंगे। उनके इस बयान को लेकर हिंदू समाज में काफी आक्रोश है। कहा कि भारत में रहकर, वह इस तरह के बयान दे रहे हैं। हिंदू समाज में नफरत भरने का कार्य कर रहे हैं। तमिलनाडु में भी उनका विरोध हो रहा है।
फर्रुखाबाद में मंगलवार की शाम को गौ सेवक, बजरंग दल और हिंदू समाज पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में मार्च निकालकर नारेबाजी की गई। इस दौरान लोहिया तिराहा पर तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री उदय स्टालिन का पुतला फूंका है। उन्होंने सरकार से मांग किया कि ऐसे लोगों पर कठोर से कठोर कार्रवाई करें। इस दौरान अजयराज, सुदर्शन, विक्रम, उदयभान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
---------------

