दरोगा के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपित गए जेल

हमीरपुर, 18 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में दरोगा के साथ मारपीट की घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने सोमवार दो हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बता दें कि, पिछले दिनों मौदहा कोतवाली में तैनात दरोगा मनोज मिश्रा गश्त करने अरतरा गांव गए थे। जहां कुछ लोगों को शराब पीकर नशे में आने जाने वालों को गाली बकते देख दरोगा ने हड़काते हुए भागने को कहा। बताते हैं कि कुछ युवक दरोगा को देख मौके से भाग गए, लेकिन चन्द्रभान पुत्र विशाल वर्मा अपने एक साथी के साथ दरोगा से ही भिड़ गया। इन दोनों ने दरोगा के साथ मारपीट कर दी।

दरोगा की तहरीर पर मौदहा कोतवाली पुलिस ने अरतरा गांव निवासी चन्द्रभान व मुडेरी छतरपुर निवासी नंदराम पुत्र मुन्नीलाल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौदहा कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने सोमवार को बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर दरोगा पर हमला करने वाले दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

---------------

   

सम्बंधित खबर