हिसार : स्वामी सर्वदानंद ने गुरुकुल की स्थापना कर संस्कृति रक्षा का प्रकल्प प्रारंभ किया : स्वामी आर्यवेश

कन्या भ्रूण हत्या, नशाखोरी, अश्लीलता, अंधविश्वास के विरुद्ध जागरूकता के लिए निकाली गई शोभायात्राहिसार, 3 जून (हि.स.)। गुरुकुल धीरणवास के संस्थापक स्वामी सर्वदानंद की छठी पुण्यतिथि के अवसर एवं युवा चरित्र निर्माण शिविर के समापन पर युवा संकल्प समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता गुरुकुल के प्रधान स्वामी आदित्यवेश ने की जबकि मुख्य अतिथि सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश रहे। स्वामी आर्यवेश ने मंगलवार को कहा कि स्वामी सर्वदानंद ने 28 वर्ष सेना में सेवा करने के बाद गुरुकुल की स्थापना करके संस्कृति रक्षा का प्रकल्प प्रारंभ किया जो आज देश को चरित्रवान युवा दे रहा है। उनका जीवन त्याग, तपस्या एवं समर्पण का पर्याय था। गुरुकुल के प्रधान स्वामी आदित्यवेश ने कहा कि स्वामी सर्वदानंद जी के कार्य हमारी लिए प्रेरणा का कार्य कर रहे हैं। समाजसेवा, संस्कृत, संस्कृति, वेद रक्षा के कार्य आज युवाओं को प्रेरित कर रहे है। गुरुकुल के कार्यकारी प्रधान सुबेसिंह आर्य ने कहा कि स्वामी सर्वदानंद ने इस क्षेत्र मे शिक्षा का दीपक तब जलाया था ज़ब यहां शिक्षा बहुत कम थी। उनका सारा जीवन राष्ट्र एवं धर्म को समर्पित रहा। गुरुकुल के शिक्षा निरीक्षक आचार्य देवदत ने स्वामी सर्वदानंद के सम्पूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला तथा स्वामी आर्यवेश के निवेदन पर उनकी सम्पूर्ण जीवनी छापने के कार्य को करने का संकल्प लिया। सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के प्रदेश अध्यक्ष दलबीर आर्य नें सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्यधिष्ठिता कैप्टन सूबे सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर संन्यास आश्रम गाजियाबाद के उप प्रधान स्वामी सूर्यवेश, गुरुकुल के मंत्री सत्यप्रकाश आर्य, मनीराम गोयल, महेन्द्र आर्य, अजमेर सलेमगढ़, भूपसिंह सीसवाला, सत्यपाल अग्रवाल, डॉ. राजबीर शास्त्री, पूर्व एसडीएम महाबीर सिंह, नंदराम सांगवान, शमसेर नंबरदार, कृष्ण सरसाना, पूर्व पार्षद, प्रेमसिंह कालीरामना, सुरेन्द्र आर्य, रामकुमार आर्य, गुरुकुल आर्यनगर, बलजीत आर्य गुरुकुल डोभी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद हिसार के उप प्रधान जयवीर सोनी ने बताया कि इस अवसर पर गुरुकुल धीरणवास की ओर से क्षेत्र के 50 सहयोगियों को स्वामी आर्यवेश, स्वामी सूर्यवेश, गुरुकुल कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।गांव धीरणवास मे निकाली शोभायात्रा गुरुकुल के प्रवक्ता सत्यपाल अग्रवाल ने बताया कि गांव धीरणवास मे सामाजिक बुराइयां जैसे कन्या भ्रूण हत्या, नशाखोरी, अश्लीलता, अंधविश्वास के विरुद्ध जागरूकता के लिए शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा को कैप्टन सूबे सिंह ने झंडी दिखाकर प्रारम्भ किया। युवाओं में इस अवसर पर जोश विशेष था।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

   

सम्बंधित खबर