डीसी कठुआ ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में डिजिटल जमाबंदी-2026 व वाटर सेंसर की प्रगति की समीक्षा की
- DSS Admin
- Jun 10, 2026
कठुआ, 10 जून (हि.स.)। डीसी कठुआ राजेश शर्मा ने बुधवार को राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर डिजिटल जमाबंदी-2026, वाटर सेंसर और सिंचाई जनगणना सहित विभिन्न कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
बैठक में एडीसी महिमा मदान, एसीआर विश्व प्रताप सिंह, एसडीएम, तहसीलदार व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
एसीआर ने जल स्रोतों के सर्वे, भूजल आकलन और रिकॉर्ड अपडेट की जानकारी दी और डिजिटल जमाबंदी-2026 के तहत म्यूटेशन एंट्री की जांच और रिकॉर्ड की शुद्धता पर उठाए जा रहे कदमों से अवगत कराया। डीसी ने तहसीलवार प्रगति की समीक्षा करते हुए डेटा की सटीकता, पारदर्शिता और समयबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्य जल्द पूरे करें और रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि अपडेटेड और विश्वसनीय भूमि रिकॉर्ड बेहतर प्रशासन और जनसेवा के लिए बेहद जरूरी हैं। बैठक में कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने और गुणवत्ता सुधार पर भी चर्चा की गई।
---------------

