राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया
- DSS Admin
- May 19, 2026
नैनीताल, 19 मई (हि.स.)। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
राज्यपाल ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का उत्तराखण्ड के विकास, सुशासन और सैनिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनकी सादगी, अनुशासन और सेवा भावना सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी तथा राज्य उनके योगदान को हमेशा स्मरण रखेगा।
---------------

