बंद कमरे में मिला कारीगर का शव

हमीरपुर,01 जुलाई (हि.स.)। सुमेरपुर कस्बे के वार्ड संख्या तीन अंबेडकर नगर क्षेत्र के एक बंद मकान में मंगलवार को जुती कारीगर का शव मिला है।वह यहां पर अकेले रहता था। पुलिस ने मुख्य गेट तोड़कर शव को कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम भेजा।

करीब पांच दशक पूर्व फतेहपुर जिले के बहुआ कस्बा निवासी बाबूराम (56) अपने ननिहाल सुमेरपुरमें आकर बस गया था। यह नागरा जूती बनाने का काम करता था। मंगलवार दोपहर बाद मकान में तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पाकर सुमेरपुर थानाध्यक्ष अनूप सिंह, एसआई सुरेंद्र यादव, आरक्षी दिलीप कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और मकान का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। बाबूराम का शव बिस्तर से कुछ दूर दीवार के सहारे नंगे बदन टिका हुआ था। पास में ही खून की उल्टी पड़ी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा है। घटना की सूचना मृतक की पुत्रियों को दी।

मृतक के मामा रामलाल वर्मा ने थानाध्यक्ष को बताया कि मृतक की पत्नी चुन्नी देवी की मौत पांच वर्ष पूर्व हो चुकी है। मृतक की दो संताने उमादेवी एवं गीता देवी हैं। उमा देवी असम में रहती है। जबकि छोटी पुत्री गीता देवी शिक्षिका है और अपनी ससुराल बिंदकी फतेहपुर में रहती है। मृतक अपनी बड़ी पुत्री उमा देवी की मकान में अकेले रहता था। मामा ने बताया कि मृतक आस्थमा रोगी था। शायद उसी के चलते उसकी मौत हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच कराई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

   

सम्बंधित खबर