
पूर्वी चंपारण,15 फ़रवरी (हि.स.)। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में शनिवार को जिला समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र सभा भवन में आईसीडीएस के तत्वधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम सौरभ जोरवाल एसपी स्वर्ण प्रभात व आईसीडीएस के डीपीओ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।
मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते डीएम ने कहा कि आने वाला समय बेटियों का है। इनका भविष्य स्वर्णिम रहने वाला है। सरकार की मंशा है कि महिलाओं को सेवा क्षेत्र में बराबरी पर लाई जाए।उन्होने बताया कि पूर्वी चंपारण जिले के 6 अनुमंडल में 4 अनुमंडल पदाधिकारी एवं 4 भूमि सुधार उपसमाहर्ता महिला है,जो बड़ी ही कुशलता पूर्वक अपनी जिम्मेदारियों को निभा रही हैं,यह महिला सशक्तिकरण की बहुत बड़ी मिशाल है।
उन्होने कहा सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के तहत महिलाएं आगे निकल रही हैं और यह अच्छी बात है।उन्होने कार्यक्रम में उपस्थित सभी बेटियों व महिलाओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।वही इस अवसर पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। बिहार पुलिस में भी 40 हजार से ज्यादा महिला हैं जो पूरे देश में सबसे ज्यादा हैं। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे अपनी बच्चियों पर विशेष ध्यान दें। बेटियों को खुला वातावरण दें ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। बेटियां आने वाले समय में देश की भविष्य हैं।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इन्हें ट्रैकसूट भी प्रदान किया गया।इस अवसर पर बालिका संवाद सह सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी कविता कुमारी ने महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई एवं योजना के उपलब्धि के बारे में बताया I उनके द्वारा महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित बालिकाओं एवं महिलाओं के सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु चलायी जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं यथा वन स्टॉप सेंटर, हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन,मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना ,पालनाघर, समाजिक पुनर्वास कोष, शक्ति सदन, सखी निवास के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया I
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी द्वारा कन्या भ्रूण हत्या को रोकने से सम्बंधित जानकारी देते हुए प्रसवपूर्व लिंग परिक्षण के रोकथाम हेतु चलायी जा रही ACT के बारे में बताया गया।कार्यक्रम को शिक्षा व स्वास्थ विभाग के अधिकारियो ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर अनुप्रिया को कला के क्षेत्र में कृति कुमारी, आशा भारती, पुष्पांजलि कुमारी, पूजा कुमारी,शबाना खातून, सिमरन कुमारी को खेल के क्षेत्र में एवं नेहा खातून को समाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार