सोनीपत: बंद मकान से आभूषण सहित सामान चोरी, मामला दर्ज

सोनीपत:  जिस घर में चोरी हुई


सोनीपत, 15 जून । सोनीपत

शहर के प्रभु नगर स्थित मिर्च मंडी क्षेत्र में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर

घरेलू सामान और कीमती आभूषण चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार अस्पताल गया हुआ था।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रभु

नगर निवासी सुनीता ने थाना शहर सोनीपत में दी शिकायत में बताया कि 12 जून की रात

वह परिवार सहित अस्पताल गई थीं। इसी दौरान चोर उनके घर में घुस गए। वापस लौटने पर घर

का सामान बिखरा हुआ मिला और कई कीमती वस्तुएं गायब थीं। घटना का पता चलते ही परिवार

ने पुलिस को सूचना दी।

शिकायत

के अनुसार चोर घर से दो गैस सिलेंडर, एक इनवर्टर बैटरी, दो सोने की अंगूठियां और एक

चांदी का सेट चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पीड़ित

परिवार ने चोरी हुए सामान की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस

ने शिकायत में बताए गए तथ्यों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों का कहना है

कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी

कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके साथ ही क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर

भी नजर रखी जा रही है। पुलिस का मानना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों

तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

---------------

   

सम्बंधित खबर