तिनसुकिया (असम), 15 जून (हि.स. )। तिनसुकिया जिले के गलापुखुरी इलाके से पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि तिनसुकिया पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक कार्रवाई के दौरान उक्त चोर को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपित की पहचान पुरानी मतापुंग निवासी सत्यजीत चुतिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक स्कूटी और एक मोबाइल फोन बरामद किया।
जानकारी के अनुसार, काकोपथार क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान गेलापुखुरी थाना पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। मामले की आगे की जांच जारी है।

