अररिया 01 जुलाई(हि.स.)।
जिले की बथनाहा थाना पुलिस ने 14 दिन पहले गायब हुई दो नाबालिग लड़कियों को पंजाब के जालंधर से सकुशल बरामद किया है।बथनाहा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई कांड संख्या 88/26, दिनांक 16 जून 2026 धारा 96 बीएनएस के तहत दर्ज मामले में की।
परिजनों ने बथनाहा थाना पुलिस को 16 जून को स्टेशन चौक के पास से दोनों नाबालिगों के लापता होने की जानकारी दी थी।जिस पर पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल डंपिंग के आधार पर लड़की के जालंधर में होने की जानकारी के बाद एक टीम को जालंधर भेजा,जहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से दोनों नाबालिगों को बरामद कर बुधवार को बथनाहा लाया गया।बरामद दोनों नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि उन्हें स्थानीय मीना बाजार बथनाहा दो अज्ञात व्यक्तियों ने जबरन उठा लिया था।बरामद नाबालिगों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। न्यायालय में उनके बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मामले पर थानाध्यक्ष राजवीर साहू ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति के नंबर पर फोन आया था और तकनीकी सूत्रों की मदद से उसे पकड़ा गया है। मामले में शामिल अपराधियों की शिनाख्त की गई है,जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी होंगे,उसके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

