उप्र में 125 पुलिस उपाधीक्षकों का स्थानांतरण, पुलिस मुख्यालय से सूची जारी
- DSS Admin
- Jul 02, 2026
लखनऊ, 02 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पुलिस अधिकारियों को तबादला हुआ है। राज्य सरकार ने गुरुवार दोपहर को 125 पुलिस उपाधीक्षकों का स्थानांतरण किया है। पुलिस मुख्यालय से इसकी सूची भी जारी कर दी गई है कि किन अफसरों को कहां भेजा गया है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूची के आधार पर मुरादाबाद में तैनात कमलेश कांत का तबादला कर गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। सुनील कुमार सिंह को भदोही से बिजनौर,अरुण कुमार शुक्ला को गोंडा से कौशांबी, मुकेश कुमार त्यागी को सहारनपुर से 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद भेजा गया है।
इसके अलावा जावेद इकबाल खान को खीरी से 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र में नई तैनाती मिली है। इसी क्रम में रनवीर सिंह यादव को बागपत से शाहजहांपुर, राम किशन को बाराबंकी से गाजियाबाद कमिश्नरेट,वीर सिंह सेन को बलरामपुर, गंगाराम चौधरी को ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ,अमित प्रताप सिंह को एएनटीएफ मुख्यालय लखनऊ से बहराइच, शिव ठाकुर को सहारनपुर से मेरठ, संदीप कुमार वर्मा एडीजी प्रयागराज जोन, दुष्यंत को शाहजहांपुर से एलआईयू प्रयागराज, प्रदीप कुमार शर्मा को मथुरा से एलआईयू कानपुर नगर, भूपेंद्र सिन्हा को लखनऊ से मंडलाधिकारी बस्ती, संजय कुमार सिंह को प्रयागराज से कानपुर नगर कमिश्ररेट बनाया गया है। इसी तरह योगेंद्र कुमार, शिल्पा वर्मा, भरत सोनकर, विजय पाण्डेय, अशोक सिंह रंजना सचान देशराज सिंह भुवनेश्वर सिंह, इमरान खान समेत 125 डिप्टी एसपी का तबादला हुआ है।
---------------

