विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने जनता को लिखा पत्र

लखनऊ, 15 जून (हि. स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को पत्र लिखा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों, आज घर सूने हो रहे हैं और वृद्धाश्रम बढ़ रहे हैं। यह तथ्य मन को व्यथित करता है। यह स्थिति क्यों आई ? आज विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर एक संवेदनशील नागरिक होने के नाते हमें इस पर विचार करना चाहिए।

उन्होंने आगे लिखा कि सनातन संस्कृति में माता-पिता और गुरु को साक्षात ईश्वर माना जाता है। वृद्धजनों का सम्मान केवल संस्कार नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली सभ्यता की पहचान है।

वृद्धजनों और निराश्रित महिलाओं का सम्मानपूर्ण जीवन सुनिश्चित करने के लिए ही प्रदेश सरकार ने 1,500 रुपये प्रति माह पेंशन देने का निर्णय लिया है।

संयोग से इस वर्ष 21 जून को 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' की थीम भी 'स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग' है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग अवश्य अपनाएं।

---------------

   

सम्बंधित खबर