लखनऊ : बुजुर्ग ने फांसी लगाकर जान दी, परिजनों ने नहीं कराया पोस्टमार्टम
- DSS Admin
- Jun 15, 2026
लखनऊ, 15 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर जान दे दी। उनका शव गांव के बाहर नहर के किनारे स्थित एक पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
थाना प्रभारी सतीश चंद्र ने बताया कि ग्राम बहरू निवासी संतकुमार धानुक (55) का शव गांव के बाहर नहर के किनारे स्थित एक नीम के पेड़ से फांसी पर लटका मिला। सूचना प्राप्त होते ही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जांच-पड़ताल की। मौके पर मृतक के परिजन एवं ग्रामीण उपस्थित मिले। पूछताछ में परिवर के लोगों ने बताया कि संतकुमार की दो संतानाें में बेटी की पांच साल पहले मौत हो चुकी है, जबकि बेटे का विवाह हो चुका है। मृतक शराब पीने का आदी और गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। इसकी वजह से वह काफी समय से मानसिक तनाव में रहे थे। आशंका है कि इसी वजह से उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी।
थाना प्रभारी ने बातया कि मृतक के परिजनों ने लिखित रूप से मृत्यु के संबंध में किसी प्रकार का कोई संदेह अथवा शिकायत नहीं करनी की बात कही है। वे शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। इसके बाद नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जिसके उपरांत परिजनों ने अंतिम संस्कार की कार्रवाई की।
---------------

