लखीमपुर खीरी में चोरी के माल व अवैध असलहों के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार
- DSS Admin
- Jun 24, 2026
लखीमपुर खीरी, 24 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के थाना हैदराबाद पुलिस ने ग्राम घरथनिया में हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए खरगापुर पुलिया के पास से सीतापुर निवासी दो शातिर अभियुक्तों—अजय चौधरी (29) और अंकित (22) को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी खीरी ख्याति गर्ग ने बुधवार काे बताया कि बीती 3 मई को राजेश राठौर के घर हुई इस चोरी के संबंध में थाना हैदराबाद में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसके अतर्गतप पुलिस ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने 29,800 रुपये नकद, दो जोड़ी चांदी की पायल, 2 अवैध तमंचे (315 बोर), 3 जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल होने वाले औजार (प्लास, पेचकस व सरिया) बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
---------------

