बीएचयू ने बच्चों के लिए एक नई पुस्तक ‘द परस्यूट ऑफ ऑप्टिमिज़्म’ किया प्रकाशित

वाराणसी, 20 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय,शिक्षा संकाय ने बच्चों के लिए एक नई पुस्तक ‘‘द परस्यूट ऑफ ऑप्टिमिज़्म’’ प्रकाशित की है। इस पुस्तक की लेखिकाएँ डॉ. आंचल पांडेय एवं प्रो. अंजलि बाजपेयी हैं।

शनिवार को लेखिका आंचल पांडेय ने बताया कि वर्तमान समय में, जब अधिकांश लोग मोबाइल स्क्रॉलिंग, ऑनलाइन चैटिंग और आभासी दुनिया में अधिक व्यस्त हो गए हैं, ऐसे दौर में यह पुस्तक बच्चों को वास्तविक जीवन में खुशी, प्रसन्नता और सकारात्मकता के विभिन्न आयामों से परिचित कराने का प्रयास करती है। पुस्तक में संक्षिप्त एवं प्रेरणादायक कहानियों से बच्चों को जीवन में आनंद और संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया है। प्रो. बाजपेयी ने बताया कि यह पुस्तक इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के शोध कार्य का परिणाम है। शोध कार्य में कुछ नए जीवन कौशलों को चिन्हित किया गया तथा यह पाया गया कि 91.5 फीसद (अधिकांश) शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के अनुसार बच्चों में वर्तमान समय में आशावादी कौशल की कमी होने के साथ-साथ इसकी अत्यधिक आवश्यकता भी है। उन्होंने बताया कि पुस्तक का प्रकाशन अंग्रेज़ी भाषा में किया गया है तथा इसका हिंदी संस्करण भी शीघ्र प्रकाशित किया जाएगा।

   

सम्बंधित खबर