शराब ठेके पर महिलाओं का हंगामा, देशी व बीयर ठेके में की तोड़फोड़

महिलाओं को समझाती पुलिस

फिरोजाबाद, 10 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद की जसराना तहसील के गांव कौरारा बुजुर्ग में बुधवार को महिलाओं ने देशी शराब और बीयर के ठेके पर जमकर हंगामा किया। ग्रामीण महिलाओं ने ठेके पर तोड़फोड़ करते हुए शराब बिक्री का विरोध जताया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

जसराना तहसील के गांव कौरारा बुजुर्ग में बुधवार को देशी शराब और बीयर के ठेके पर उस समय अफरा तफरी मच है।जब ग्रामीण महिलाओं ने ठेके पर तोड़फोड़ करते हुए शराब बिक्री का विरोध जताया। महिलाओं का आरोप है कि गांव में शराब की बिक्री से युवाओ में नशे की लत बढ़ रही है साथ ही उनके पति द्वारा शराब सेवन करने से उनके परिवार भी उजड़ रहे है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर स्थिति पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस मामले में जिला आबकारी अधिकारी रवि शंकर वर्मा का कहना है कि यह दुकान है करीब सात आठ साल पहले से चल रही है इसी जगह पर अभी तक कोई विरोध की स्थिति नहीं थी। हमें ऐसा लगता है कि जो प्रधानी के इलेक्शन आ रहे हैं इसमें लोग अपना वोट करने के लिए महिलाओं का सहारा लेकर वहां पर विरोध करवा रहे हैं जबकि यह दुकान बिल्कुल नियम अनुसार चल रही है। घटना की जांच कर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

------------

   

सम्बंधित खबर